फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केराकत बंद के दौरान माहौल शांत

Wed, 24 Aug 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक नारे के विरोध में मंगलवार को भी बाजार बंद रहा। कुछ दूकानदारों ने अपनी दूकानें खोली लेकिन स्थिति तनाव पूर्ण देख बाद में बंद कर दिया। डीएम एसपी मौके पर पहुंचकर फुटेज दिखाया और कहा कि प्रभातफेरी के दौरान हिंदुस्तान के खिलाफ कोई नारा नहीं लगाया गया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा अवश्य लगा था उसी क्रम में कुछ छात्रों ने पाकिस्तान के नाम पर भी जिंदाबाद बोल दिया था। 
विज्ञापन


डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी अतुल सक्सेना ने फोर्स के साथ नगर का भ्रमण किया और सभी संगठनों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने की अपील की। फुटेज दिखाने के बाद डीएम ने कहा कि यह सिर्फ चूक का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कानून से कोई ऊपर नहीं है। सामाजिक समरसता और सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी अतुल सक्सेना ने कहा कि 14 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

150 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज है। सभी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। उन्होंने लोगों से जनता को सही बात की जानकारी देने की अपील करते हुए कहा कि भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इस दौरान व्यापारमंडल के अध्यक्ष विजय गुप्ता, अजीत गुप्ता, बृजलाल, धन्ने खां, वाहिद पहलवान, पप्पू, अभय कमलापुरी, शबनम नाज मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें