फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण

Mon, 13 Apr 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग में घटिया सामग्री का प्रयोग होने से नाराज ग्रामीणों ने दूसरे दिन रविवार को भी सड़क बनाने आए मजदूरों को काम नहीं करने दिया। साथ ही धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


इस दौरान मार्ग को मानक के अनुसार बनाने और घटिया सामग्री का प्रयोग नहीं होने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

 मंडल रेल अभियंता सुल्तानपुर बीपी त्रिपाठी के समझाने पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया। रेलवे विभाग की ओर से कृष्णनगर रेलवे स्टेशन को जाने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण कराने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने घटिया

 सामग्री का प्रयोग करते हुए निर्माण कार्य रोक दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए कृष्णानगर के ग्रामीणों ने दूसरे दिन रविवार को मार्ग के निर्माण कार्य को पुन: रोक दिया। साथ ही धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मंडल रेल अभियंता
विज्ञापन


 सुल्तानपुर बीपी त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को मानक के अनुसार मार्ग बनवाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य जय दूबे, इंद्रमणि दूबे, अवनीश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, राजन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें