फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन बिके 1779 नामांकन पत्र

Sun, 27 Sep 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार को दूसरे दिन कुल 1779 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 293 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 1486 फार्म बिके। फार्म खरीदने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


जिले के छह ब्लाकों में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव पहले चरण में होना है। इसमें धर्मापुर, सिरकोनी, मुफ्तीगंज, केराकत, डोभी और जलालपुर ब्लाक है। इसके क्रम में दोनों पदों के लिए शनिवार को दूसरे दिन भी नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।  जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री जिला मुख्यालय पर निर्धारित स्थल से की गई। इस दौरान कुल 293 फार्म बिके।

पत्रों की बिक्री आरओ और सीआरओ राम सिंह और एआरओ चकबंदी अधिकारी राजीव कुमार सिंह, लाल सिंह, जितेंद्र सिंह और सहायक अर्थ संख्या अधिकारी विरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक परिसर में संबंधित आरओ और एआरओ के नेतृत्व में नामांकन फार्म की बिक्री हुई। जिसमें डोभी ब्लाक में 242, धर्मापुर में 254, मुफ्तीगंज में 215, केराकत में 261, जलालपुर में 377 व सिरकोनी में 137 नामांकन फार्म बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें