फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को नेता प्रतिपक्ष ने बंधाया ढांढस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव के पिता और दो पुत्रों की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार से मिलने नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, एमएलसी आशुतोष सिन्हा अन्य नेताओं के साथ मोहम्मदपुर कांध गांव पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने मृतक लालजी की पत्नी प्रभावती और बहु सरिता से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने उन्हें हत्या आरोपी पलटू राम नगर के द्वारा पूर्व में भी हुई घटनाओं के बारे में अवगत कराया। परिजनों से जानकारी लेने के बाद नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने डीएम डॉ.दिनेश चंद्र को फोन कर के घटना की निष्पक्ष जांच करते हुए हत्या आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज राय को भी बुलाकर आवश्यक जानकारी ली। मृतक के परिजन प्रभावती, सरिता और नगीना से उन्होंने कहा कि इस पूरे घटना क्रम की जानकारी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हुई है। वह लगातार इस घटना की अपडेट जिलाध्यक्ष से ले रहे हैं। इस मामले को सदन में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रदेश सरकार से मृतकों के परिवार को आर्थिक मदद के लिए एक-एक करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की जाएगी। लाल बिहारी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक ही परिवार से तीन-तीन लोगों की हत्या जघन्य अपराध है। पीड़ित परिवार के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी है। हर संभव परिवार को मदद की जाएगी। इस अवसर पर सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, डॉ.सरफराज खान, नंदलाल यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें