फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे की मौत, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा (जौनपुर)। थानाक्षेत्र के शंभूगंज बाजार के पास विशेसरपुर गांव में शनिवार को सड़क हादसे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। वैसपार गांव निवासी बटोही सोनकर का इकलौता बेटा रोहन सोनकर शनिवार सुबह करीब 11 बजे दवा लेने बाजार गया था। दवा लेकर वापस घर लौटते समय विशेसरपुर गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रोहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल दूसरे युवक को इलाज के लिए शहर ले जाया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी भेज दिया और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें