फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमदर्द बनकर किसानों के जख्मों पर लगाया मरहम

विज्ञापन
11- करंजाकला ब्लॉक परिसर में आयोजित ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत वितरण कार्यक्रम में आत? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के किसानों के लिए यह पहला मौका था, जब उनका दुख बांटने सूबे के मुखिया उनके बीच आए थे। वह भी प्राकृतिक आपदा के सिर्फ 48 घंटे के भीतर। फसलों की क्षति पर छाती पीटते किसानों से मिलकर मुख्यमंत्री ने उनके जख्मों पर मरहम लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। करीब 35 मिनट के कार्यक्रम के दौरान वह किसानों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील नजर आए। एक सप्ताह के अंदर हर किसान को मुआवजा देने का वादा कर उन्होंने सरकार को भी किसानों का हमदर्द बताया।
विज्ञापन

आकस्मिक दौरे पर जौनपुर आए मुख्यमंत्री ने उन किसानों को भी आपदा राहत के तहत किसान हितकारी बीमा योजना से लाभान्वित करने की घोषणा की, जो बटाई पर खेती करते हैं या खेत मजदूर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश में 8.45 लाख हेक्टेयर में फसलों की क्षति हुई है। करीब 10 लाख किसान इससे प्रभावित हुए हैं। सभी किसानों के लिए मुआवजा जिले में भेज दिया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि एक सप्ताह के अंदर एक-एक खेत का सर्वे कराकर प्रभावित परिवार को शासन की योजना के अनुसार मुआवजे से लाभान्वित कराएं। पशुधन, आवास, फसल हर तरह की क्षति की भरपाई के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रशासन को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आच्छादित किसानों को सर्वे कराकर लाभान्वित कराएं। आपदा राहत के तहत जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर गांव-गांव शिविर लगाकर राहत का वितरण करें।
इन किसानों को मिली राहत राशि
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिजली गिरने से मडिय़ाहूं के अहिरौली गांव में मृत उर्मिला देवी के पति नंदलाल, टीनशेड पर पेड़ गिरने से मृत उदियासन गांव निवासी सूरज पाल के पिता जयराज पाल और रामपुर के बनीडिह गांव में हादसे में मृत कल्लू गौतम के परिजन अमृत लाल को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इनके अलावा शांति प्रकाश, रजित, चंद्रप्रकाश, बच्चनलाल, राहुल, दुर्गेश प्रताप, रमेश कुमार, निरंजन, निरीह यादव, फिरतू राम, कतवारु, अलख नारायण, बिंदू कुमार, रामलखन, दयराम, कन्हई, सतीश, सुराम, ललई, रामाश्रय, चंद्रशेखर सहित 51 किसानों को फसलों की क्षतिपूर्ति के रुप में राहत राशि का चेक दिया।
विज्ञापन

काश, ऐसे ही रोज होते रहें आकस्मिक दौरे...
जौनपुर। शुक्रवार की रात तक मुख्यमंत्री का जिले में आगमन का कोई कार्यक्रम नहीं था। अफसर पूरे इत्मीनान से रात में चैन की नींद सोए। सुबह आंख खुली तो अचानक से सीएम के दौरे की सूचना पाकर वह सकपका गए। जो जैसा था, वैसे ही तैयारियों में जुट गया। गांव-गांव से सफाई कर्मचारियों की फौज बुलाई गई। जिले से लेकर ब्लाक और तहसील तक के अधिकारियों को तत्काल करंजाकला बुला लिया गया। अफसर फोन से ही उन्हें निर्देशित करते हुए तैयारियों में जुटे रहे। मौके पर हर अफसर-कर्मचारी हांफता-कांपता नजर आया। उनमें समय से तैयारियां पूरी करने को लेकर हड़बड़ी मची थी तो इसका खौफ भी था कि कहीं कोई कमी न रह जाए, जिससे वरिष्ठ अफसरों का कोपभाजन न बनना पड़े।
कुलपति ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बने हेलीपैड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने किया। कुलपति ने मुख्यमंत्री को फोटो बुकलेट एवं प्लेसमेंट सेल की उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट किया। कुलपति ने मुख्यमंत्री को रज्जू भैया भौतिकी अध्ययन एवं शोध संस्थान की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, विशेष कार्य अधिकारी केएस तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें