धर्मापुर ब्लाक के बंजारेपुर ग्रामसभा में लोग कालीन बिछाकर अफसरों का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को कोटेदार के खिलाफ शिकायतों की जांच करने अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीण नाराज हो गए और प्राथमिक विद्यालय में प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता करने और विरोध करने पर अपशब्द कहने की शिकायत विगत दिनों एसडीएम सदर से की थी। एसडीएम द्वारा उक्त कोटे की दुकान की जांच बुधवार को कराने का निर्देश दिया था। लेकिन किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से गांव के कोटे की दुकान की जांच नहीं हो पाई। जिससे नाराज ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय बंजारेपुर में प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र दुकान की जांच करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। प्रर्शन करने वालों में अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष जयसिंह राजपूत,बीडीसी सुबाष सोनकर, लालता मौर्य, पंकज गुप्ता, बच्चा सरोज, मंगल साहू, अशोक चौहान, मोहम्मद दीन, नसीम, शब्बीर, इरफान, नूरजहां, शकुंतला, गोपाल आदि रहे। 000
महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना
केराकत। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के की कई महिलाओं ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी कम्बल देने की मांग की।एसडीएम मंगलेश दूबे ने जांच के बाद कम्बल दिए जाने के आश्वासन पर महिलाएं घर वापस लौट गईं। इस दौरान प्रदर्शन कर रही महिलाओं में चार दिव्यांग महिलाओं को एसडीएम ने मौके पर ही कंबल दिया।