फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: और कसेगा शिकंजा, कुर्की की तैयारी में एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब जौनपुर एसआईटी पकड़ से दूर आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में है। यह कार्रवाई इसी महीने के अंत तक में शुरू हो जाएगी। इसके लिए एसआईटी ने पूरी तैयारी कर ली है। जनपद में कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में जनपद के 18 फर्मों का नाम आया है, जिनके संचालकों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। पुलिस अब इन फर्म संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

पकड़ से दूर चल रहे आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में जौनपुर एसआईटी जुट गई है। एसआईटी टीम के एक अधिकारी के मुताबिक जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीते दिनों खाद्य एवं औषधि विभाग ने फर्म संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। 18 फर्मों का लाइसेंस जहां निरस्त कर दिया है, वहीं दो के लाइसेंस निलंबित किया है। जबकि दूसरी ओर आरोपियों में सात ने फर्म संचालकों ने जिला जज सुशील कुमार शशि की कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिसे जिला जज ने निरस्त कर दिया। अब एसआईटी की टीम वाराणसी और सोनभद्र की एसआईटी की ओर से की गई कुर्की की कार्रवाई की तर्ज पर यहां भी कार्रवाई की तैयारी है। एसआईटी के एक अधिकारी के मुताबिक जल्द ही मामले में बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें