फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मतदान की शपथ ली, रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित हुईं बीएलओ। सूचना विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीडी इंटर कॉलेज के मैदान पर जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ। इस दौरान 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं को वोटर कार्ड दिया गया। मुख्य अतिथि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि सभी को मतदान के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। विशेषकर युवा व महिला मतदाताओं को निर्वाचन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील की। इससे पहले टीडी इंटर कॉलेज और जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत व मतदाता जागरूकता गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए। इसके पहले मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली शिया इंटर कॉलेज, बीआरपी इंटर कॉलेज, राजा श्री कृष्णदत्त इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, जनक कुमारी इंटर कॉलेज, टीडी इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, श्रीमती गुलाबी देवी बालिका इंटर कावॅलेज आदि कालेजों के छात्र-छात्राओं ने निकाली। रैली टीडी कॉलेज में आकर समाप्त हुई। वहां थीम माई इंडिया, माई वोट पर रंगोली, मेहंदी औरप पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें