द्वितीय चरण के छह ब्लाकों में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पहले दिन गुरुवार को नामांकन का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान 376 ग्राम प्रधान पद के लिए 1413 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 595 प्रत्याशियों ने
नामांकन किया। प्रत्याशी एक प्रस्तावक के साथ ब्लाक के नामांकन कक्ष में पहुंचकर पर्चा दाखिल कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग सहित पुलिस आदि तैनात रहे।
बता दें कि धर्मापुर ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 237 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 70 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सिरकोनी ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 404 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 167
प्रत्याशियोें ने नामांकन किया। मुफ्तीगंज ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 205 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 70 प्रत्याशियोें ने नामांकन किया।
केराकत ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 280 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 142 प्रत्याशियोें ने नामांकन किया। जलालपुर ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के लिए 287 प्रत्याशी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 146 प्रत्याशियोें ने नामांकन किया।