फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर काम को चुनौती मानती थीं इंदिरा जी

Fri, 20 Nov 2015 12:32 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसजनों ने  गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया।
विज्ञापन


साथ ही उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। सहकारी कालोनी उमरपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर इंदिरा गांधी की जयंती संकल्प दिवस के रुप में मनाई

गई। जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी दृढ़ इच्छा शक्ति की धनी थीं। इसी के बल पर दुनिया के इतिहास व भूगोल को प्रभावित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर देवेश उपाध्याय, देवेंद्र कुमार मिश्र, मोतीलाल बिंद, सतीश सोनकर,
विज्ञापन


छोटेलाल यादव, साजिद हमीद, इंद्रसेन श्रीवास्तव, शालिनी सिंह नियाज ताहिर शेख आदि उपस्थित रहे। प्रदेश संगठन मंत्री शेरबहादुर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सहकारी कालोनी उमरपुर में स्व.इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि

सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी कुशल प्रशासक और दूरदर्शी नेता के रुप में पूरे विश्व में जानी जाती थी। वे हर काम को चुनौती मानकर करती थी।

चाहे देश का मामला रहा हो या फिर जन समस्याएं। सभी को दूर करने की भरपूर प्रयास करती थी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित यतींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि इंदिरा गांधी द्वारा गरीबों व मजलूमों और देश के लिए किए गए कार्य व योगदान को

कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष लालजीत चौहान ने कहा कि अमेरिका जैसी ताकतवर शक्ति के आगे इंदिरा कभी नहीं झुकी, जबकि आज दुनिया के तमाम मुल्कों के नेता अमेरिका के इशारे पर ही चल रहे हैं। जिससे उनकी

 गिनती कुशल प्रशासकों मेें होती है। इस अवसर पर देवानंद मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, रत्नाकर सिंह, डा.राकेश मंगला, आनंद मिश्र एडवोकेट, सुरेंद्र त्रिपाठी, अरविंद यादव, सुरेश मिश्र, अनिल सोनकर, आत्माराम पांडेय,

 हंसराज भारती आदि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भी नगर के ओलंदगंज स्थित एक होटल में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर याद किया गया।

प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी को देश की जनता के साथ ही पूरा विश्व प्यार करता था। वे अपने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जनहित संबंधि कई कार्य और योजनाओं का संचालन किया।

 इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद सिंह, धर्मेंद्र, पूर्व शहर अध्यक्ष परवेज हसन, भानुप्रताप सिंह, बृजेश तिवारी, ब्रह्मदेव गुप्ता, महेंद्रनाथ राय, अनिल सोनकर व रमाशंकर गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें