फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एनएचएम के निदेशक ने सीएचसी-आयुष्मान आरोग्य मंदिर की व्यवस्था को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अतिरिक्त सचिव एवं मिशन निदेशक आराधना पटनायक ने गुरुवार को सीएचसी जलालपुर-रेहटी तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर करदहा का निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, सफाई और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला और औषधि भंडार का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त होने के साथ ही मरीजों को निशुल्क दवा वितरण व्यवस्था को देखा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्दहा में हेल्थ एंड वेलनेस से संबंधित सभी 12 प्रकार की सेवाएं संचालित मिलीं। टेलीमेडिसिन और गैर संचारी रोग (एनसीडी) की स्क्रीनिंग व्यवस्था की उन्होंने सराहना की। प्रसव कक्ष और नवजात शिशु देखभाल इकाई की व्यवस्थाएं भी मानकों के अनुरूप पाई गईं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम सहित डॉ. आलोक सिंह, डॉ. अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें