माध्यमिक शिक्षक संघ पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर एक सितंबर को आंदोलन करेंगा। आंदोलन में सभी गुट हिस्सा ले रहे हैं।
शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह के अध्यक्षता में टीडी कालेज में हुई बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने और सदस्यता अभियान शुरु करने की चर्चा हुई।
संघ प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहाकि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग को लेकर दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा। इसमें जिलेे के सभेी शिक्षक ों की भागीदारी जरुरी हैं।
बीआरपी इंटर कालेज से शिक्षक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगे। मंडलीय मंत्री प्रमोद श्रीवास्तव और डा. राकेश सिंह ने कहाकि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करना जरुरी हैं। आंदोलन में शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मौर्चा हिस्सा लेगा।
बैठक में शशि प्रकाश मिश्र, मनोज पांडेय, मो. आजम खां, अमतुल सिंह, मोहन यादव, शोभनाथ यादव, मुन्ना यादव, रविदं्र मिश्र, ठाकुर प्रसाद तिवारी, अजय सिंह आदि थे।
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहाकि शिक्षक और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग को दो सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करेंगे।
एक सतंबर को भंडारी स्टेशन से जुुलूस निकालकर डीएम कार्यालय तक जनजागरण करेंगे। जिलामंत्री रमाशंकर पाठक ने कहाकि आंदोलन में सभी शिक्षकों की भागीदारी जरुरी हैं।
जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होने शिक्षकों से सहयोग मांगा। बैठक में अक्षयवर नाथ द्विवेदी, अनिल उपाध्याय, समरजीत सिंह, ईश्वर लाल यादव, रामदेव मिश्र, रमेश सिंह, जंगबहादुर यादव, सदाशिव तिवारी, राजेश तिवारी आदि मौजूद थे।