फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में पात्रों का नाम छूटा तो कार्रवाई

Mon, 31 Aug 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल  सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी मृतक अथवा अपात्र का नाम किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए।

   मतदाता सूची में पात्र का नाम बढ़ाने तथा अपात्र का नाम काटने का निर्देश दिया। सभी एसडीएम यह सुनिश्चत करले कि किसी बीएलओ द्वारा मृतक एवं बाहरी मतदाता का नाम सूची में नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही किसी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं छूटा है। जांच में गलती पाए जाने पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी एसडीएम पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ थानों में बैठक कर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चत कराएं।

 जोनल, सेक्टर, संवेदनशील अति संवेदनशील बूथों का चिन्हिकरण कर कार्रवाई कराए। एडीएम वित्त एवं राजस्व को विस्फोटक सामग्रियों की जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 सभी मतदेय स्थलों पर विडियो कैमरा लगाने का निर्देश दिया। 1600 कैमरा संचालकों का प्रशिक्षण कराने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी रजनीशचन्द्र एवं मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह को बदलापुर एवं महराजगंज विकास खण्ड

 के 25-25 गांव के मतदाता सूची का आकस्मिक जांच करने का निर्देश दिया। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक को सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की आनलाइन सूची तत्काल मंगाने का निर्देश दिया। दावे और आपत्तियों के
विज्ञापन


 निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की पाण्डु लिपियों की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान समाहित कराने को कहा।

इस अवसर पर एसडीएम सदर आरके पटेल, बदलापुर पुष्पराज ंसिंह, शाहगंज आरके गुप्ता, केराकत सुशील लाल श्रीवास्तव, मडियाहॅू रामकेश यादव, मछलीशहर विजय बहादुर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी इन्द्रदेव यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें