सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर बदलापुर महोत्सव का आमंत्रण सौंपते विधायक रमेश चंद्र मिश्र। स्वयं
बदलापुर। भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें प्रस्तावित बदलापुर महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। हालांकि, कार्यक्रम की तिथि अभी तय नहीं है। वहीं, विधायक के अनुसार, मुख्यमंत्री ने महोत्सव में आने का आश्वासन दिया है। विधायक ने बताया कि महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1100 कन्याओं का विवाह कराने की तैयारी है। इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों का लोकार्पण और प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास भी होना है। उन्होंने क्षेत्र की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को स्वीकृति देने का आग्रह भी किया। बदलापुर महोत्सव में सामूहिक विवाह के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाती है। संवाद