फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सराफा व्यवसायी से ढाई लाख के आभूषण लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के आहोपुर गांव स्थित पीली नदी पुल के पास शुक्रवार की शाम करीब छह बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने साइकिल सवार सराफा व्यवसायी से ढाई लाख के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर असलहे के बट से वारकर बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

आहोपुर गांव निवासी शोभनाथ बरनवाल की सिंगरामऊ बाजार में सराफा की दुकान है। वह शाम को दूकान बंद कर आभूषण झोले में रखकर साइकिल से घर लौट रहा था। वह अपने गांव के पास पीली नदी पुल के पास पहुंचा था तभी पीछे से आए दो अपाचे बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाश उसके पास से आभूषण भरा थैला छीनने लगे। शोभनाथ ने विरोध किया तो एक बदमाश ने असलहा निकाल कर उसके बट से उसके चेहरे पर वार कर दिया। उसके आंख के नीचे फट गया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और बदमाश आभूषण से भरा थैला लूटकर खानपुर से होकर लालगंज के रास्ते फरार हो गए। शोर मचाते हुए पीड़ित ने घायलावस्था में ही अपने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीण और पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित व्यवसायी को लेकर पुलिस पहले थाने पहुंची। जहां से एंबुलेंस से उसे प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीड़ित के अनुसार उसके पास झोले में डेढ़ किलो चांदी के जेवरात 50 नग सोने की कील और अन्य जेवरात समेत ढाई लाख के आभूषण थे। इस संबंध में एएसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि पीड़ित अशोक बरनवाल फेरी लगाकर गिलट का सामान बेचता है। वह बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था तभी रास्ते में बदमाशों ने उसका झोला छीन लिया। उसके पास कितने का माल था इसकी तहरीर अभी पुलिस को नहीं मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें