फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बदमाशों ने घर में घुसकर एक लाख के जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अड़ियार गुरुभारीपुर गांव में शनिवार की दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुस कर एक लाख के जेवर लूटे और फरार हो गए। वारदात के समय घर के परिजन दर्शन करने गए हुए थे और बहू घर पर अकेली थी। तहरीर पर पुलिसक ने रविवार को लूट का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

गांव निवासी लालजी पटेल शनिवार की सुबह परिजनों के साथ वाराणसी दर्शन के लिए गए थे। घर पर बहू मंजू अकेली थी। दोपहर में दो बदमाश मुंह बांधे पहुंचे और घर में घुसकर सामान को खंगालने लगे। मंजू ने विरोध किया तो उसे मारापीटा। घर में रखे शृंगारदान, संदूक, आलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे जेवर लेकर फरार हो गए। परिवार के लोग जब दर्शन करके शाम को घर पहुंचे तो बहू को घर में नहीं देखा। बहू की खोजबीन करने लगे। वही संदूक के बाहर बहू की साड़ी दिखाई पड़ी।संदूक हटा कर उसे बेहोशी की हालत में निकाला और निजी अस्पताल ले गए। कुछ देर बाद वह सामान्य हुई और घटना की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार, घर में रखे दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का झुमका, एक जोड़ी पायल बदमाश ले गए। उनकी कीमत एक लाख रुपये होगी। थानाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्जकर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें