जौनपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर नगर के कोतवाली चौराहा पर जलसा कौमी यकजहती का आयोजन किया गया। इसमें सभी समुदायों के धर्मगुरु व समाजसेवी शामिल हुए। अध्यक्षता मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष हफीज शाह ने की।
कारी इश्तेयाक अहमद ने तिलावत से कार्यक्रम की शुरुआत की। नात शायर जिया जौनपुरी ने पेश किया। सपा के पूर्व महासचिव अरशद खान, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व एसपी अजय साहनी की गुलपोशी की गई। संचालन नियाज ताहिर शेखू व असलम शेर खान ने संयुक्त रूप से किया।
मौलाना आफाक अहमद ने कहा कि हजरत मोहम्मद इंसानियत के लिए रहमत बना कर भेजे गए। उनके बताए रास्ते पर चलकर हम कामयाब हो सकते हैं। बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने कहा कि हमारा जनपद गंगा जमुनी तहजीब का गवाह है। जौनपुर उद्यो ग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, मजहर आसिफ़, शकील मंसूरी, श्रवण कुमार जायसवाल, साजिद अलीम सभासद, विजय सिंह बागी, अरशद क़ुरैशी, जेपी कॉमरेड, कमालुद्दीन अंसारी आदि ने जलसा संबोधित किया। मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष हफीज शाह ने आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. हसीन बबलू, अशफ़ाक मंसूरी, मोतीलाल यादव, सैय्यद मसूद मेहंदी, अलमास अहमद सिद्दीक़ी, कमाल आजमी, अनवारुल हक गुड्डू, अजीज पफरीदी, इकराम सौदागर, लाल मोहम्मद राइनी, दानिश इक़बाल, शकील मुमताज, अंसार इदरीसी एवं मरकजी सीरत कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।