फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढका गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से बृहस्पतिवार को लोगों को गर्मी से थोडी राहत मिली है, लेकिन परेशानी कम नहीं हुई है। अगले पांच दिनों तक पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। जैसे-जैसे पारा चढे़गा गर्मी लोगों को सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक सुरेश कनौजिया का कहना है कि मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मौसम आगामी पांच दिनों तक पारा धीर-धीरे से चढे़गा। पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। बादल साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। अधिकतम आर्द्रता 35 से 42 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 22 से 28 प्रतिशततक बनी रहेगी। हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरब/पश्चिम दिशा की ओर चलने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को आसमान में हल्के बादल रहने की कारण धूप से कुछ राहत मिली। मौसम नम रहने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। उन्होंने कहा कि मौसम में उतार-चढाव के कारण तमाम तरह की बीमारी होने की संभावना रहती है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें