फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने फेंक दिया था ट्रेन के आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के कथरीपुर गांव के निकट मंगलवार की सुबह वाराणसी-लखनऊ रेलवे लाइन पर एक किशोरी का क्षत विक्षत शव मिला था। किशोरी की मां ने तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि शादी का दबाव बनाने पर उसने किशोरी को ट्रेन के आगे फेंक दिया था। वाराणसी-लखनऊ रेलवे लाइन पर मंगलवार को कथरीपुर गांव की रिंकी गौतम (15) की लाश मिली थी। किशोरी की मां सरोजा देवी ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि रिंकी गौतम का गांव के युवक शनि कुमार से प्रेम संबंध था। जांच में पता चला है कि रिंकी शनि कुमार पर शादी का दबाव बना रही थी। इसीलिए शनि ने रिंकी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सोमवार को रात में करीब दो बजे उसने रिंकी को रेल लाइन के पास बुलाया। इसी बीच वहां से ट्रेन गुजरी तो वह उसने रिंकी को ट्रेन के सामने धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह अपने घर जाकर सो गया और सुबह फरार हो गया। बुधवार को सुबह पुलिस ने नीभापुर रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें