फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवरेगी महापुरुषों की विरासत : 90 प्रतिमाओं के कायाकल्प पर खर्च होंगे 90 करोड़

विज्ञापन
महापुरूषों की प्रतिमा की खबर में में फोटो-
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की ऐतिहासिक धरोहरों और महापुरुषों की विरासत को सहेजने के लिए प्रदेश सरकार ने आंबेडकर मूर्ति विकास योजना को हरी झंडी दे दी है। इस योजना के तहत जिले की नौ विधानसभाओं में 10-10 प्रमुख प्रतिमाओं का चयन कर उनका सुंदरीकरण किया जाएगा। प्रत्येक स्मारक के विकास पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसके लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। योजना के अंतर्गत मूर्तियों के चारों ओर बाउंड्रीवॉल, भव्य छत्र निर्माण, हरियाली और प्रकाश की आधुनिक व्यवस्था की जाएगी। समाज कल्याण विभाग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल मूर्तियों की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि उनके आसपास के क्षेत्रों को जनोपयोगी केंद्र के रूप में विकसित करना भी है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। जौनपुर, शाहगंज, केराकत और बदलापुर समेत सभी निकायों में इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है। जिले में यदि किसी स्थान पर स्थापित मूर्ति पुरानी या क्षतिग्रस्त है तो उसके स्थान पर नई मूर्ति स्थापित की जाएगी। इससे स्मारकों की गरिमा और मजबूती दोनों सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें