फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर मारपीट, युवक की मौत ..

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसुलहा गांव की दलित बस्ती में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को सुबह हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रासुलहां गांव की दलित बस्ती निवासी रमेश गौतम (35) और मिथुन के बीच काफी दिनों से भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर बर्तन माजने को लेकर शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान रमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीदा देवी की तहरीर पर आरोपी मिथुन और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण संजय राय भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश एसओ को दिया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि विवादित जमीन में बर्तन माजने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान घायल रमेश गौतम की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें