फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शीतला चौकिया धाम का सरोवर गंदगी से प्रदूषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शीतला चौकिया धाम परिसर स्थित सरोवर का पानी कई महीनों से नहीं बदला गया है। ऐसे में सरोवर गंदगी से पट गया है। दुर्गंध इतनी कि आसपास खड़े होना दुश्वार है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही जारी है।
विज्ञापन

28 फरवरी 2019 को प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने तालाब के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया था। इस कार्य में तीन करोड़ 44 लाख रुपये खर्च हुए थे। तब से लेकर आज तक इस तालाब की सफाई नहीं कराई गई। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। जबकि उसकी ओर से यहां की सफाई के लिए किसी सफाई कर्मी तक की नियुक्ति नहीं की गई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सफाई नहीं होने से सरोवर में प्लास्टिक की बोतल, थैले आदि तैरते दिखते हैं। लंबे समय से सफाई न होने के कारण तालाब का पानी हरा हो गया है।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि शीतला चौकिया धाम परिसर में स्थित तालाब की सफाई जल्द कराई जाएगी। इसके लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें