फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शहर में लगे जाम ने किया हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सोमवार को जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। सुबह दफ्तर जाने और शाम को दफ्तर से लौटते समय लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दो दिन छुट्टी होने के बाद सोमवार को शहर की सड़कों पर भारी संख्या में भीड़ रही। जिससे दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बनी। जाम को लेकर लोग तो लोग यातायात पुलिस भी परेशान रही।नगर के जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, कोतवाली चौराहा, खरका तिराहा पर अधिक जाम रहा। शहर व आसपास के 25 से अधिक निजी विद्यालयों के वाहन सुबह छात्रों को लेने के लिए शहर में प्रवेश करते हैं। इनमें कुछ स्कूलों की छोटी वैन तो कुछ की बड़ी बसें भी होती हैं। अधिकतर विद्यालयों में एक साथ छुट्टी होती है और स्कूल वाहन बच्चों को उनके घर पहुंचाने के लिए शहर में प्रवेश करते हैं जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

हालांकि सड़क किनारे लगे खोमचे और ठेले वालों के साथ ही दो और चार पहिया वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से भी लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस भी जाम खत्म कराने के लिए परेशान रही।
प्रभारी निरीक्षक यातायात मो. सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि दो दिन छुट्टी के कारण स्कूल, बैंक समेत अन्य कार्यालय बंद थे, छुट्टी खत्म होने के बाद सोमवार को शहर में भीड़ बढ़ गई। हालांकि ट्रैफिक पुलिस जाम से निजात दिलाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें