फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: देशभर के मुक्केबाज दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में मंगलवार से अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हो रही है। उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य शाम को तीन बजे करेंगी। खेल में शामिल होने के लिए शाम तक 35 टीमों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रतियोगिता में देशभर के करीब 800 से ज्यादा मुक्केबाज अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। विश्वविद्यालय के खेल सहायक रजनीश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता 14 से 20 मार्च तक होगी। 35 टीमें उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। बताया कि प्रतियोगिता में आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश पाठक और खेलकूद सचिव सहायक सचिव प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, परीक्षा नियंत्रक बीएन मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें