फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शराब पीकर हंगामा करने वाला जेल वार्डर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में जिला कारागार के वार्डर अजीत कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। वह 31 दिसंबर की रात शराब पीकर जेल में और डिप्टी जेलर की विदाई पार्टी में हंगामा किया था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात रहते हुए जेलर से भी दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन

जेल प्रशासन ने जेल वार्डर अजीत कुमार वर्मा के खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। केंद्रीय कारागार वाराणसी के वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा ने पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद जेल वार्डर को निलंबित कर दिया। जेल अधीक्षक पीके त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार देर शाम जेल वार्डर अजीत कुमार वर्मा ने शराब पी ली थी। ड्यूटी पर रहने के दौरान शराब पीकर हंगामा करने लगा। जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर सुषमा शुक्ला की विदाई समारोह में भी हंगामा किया था। साथियों और वरिष्ठजनों से दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि जेलर अजय कुमार से भी दुर्व्यवहार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें