मछलीशहर। सिकरारा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव में मुख्य द्वार पर लगा लोहे का गेट गिरने से उसके नीचे दबकर आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से मातम पसर गया।
आनापुर गांव निवासी मोहनलाल गुप्ता का नाती ऋषि (8) पुत्र हौसिला प्रसाद गुप्ता क्षेत्र के शान्ति पब्लिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता थी। वह सोमवार को दोपहर में स्कूल से वापस घर आया । मुख्य द्वार पर लगे गेट को पकड़कर झूलने लगा। इतने में गेट उखड़कर गिर गया। बालक गेट के नीचे दब गया। गेट गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और किसी तरह नीचे दबे बालक को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र मछलीशहर पहुंचाया। जहां डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया।