फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में सोमवार की शाम एक 32 वर्षीया विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के चलते कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर शव को उतरवाया।
विज्ञापन

भदेवरा गांव निवासी चन्दू सिंह (32) पत्नी मुकेश सिंह ने परिवारक विवाद के चलते सोमवार की शाम उस वक्त खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली जब परिजन कही बाहर गए थे। परिवार के लोग वापस आने पर चंदू के कमरे का दरवाजा बंद देखा। खिड़की से देखने पर पता चला कि वह फंदे से झूल रही थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में ले लिया। सीओ केराकत रामभुवन यादव भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मृतका की शादी छ: वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे भी है। मृतका के सास ससुर दवा के लिए दो दिन पूर्व कहीं बाहर गए थे। घर पर मृतका के पति मुकेश और उसके बच्चे ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें