फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छह महीने पहले 34.93 लाख से बनी थी इंटरलॉकिंग बिना एनओसी के ही कार्यदायी संस्था ने की खोदाई

विज्ञापन
बिना एनओसी लिए खोदी गई इंटरलाकिंग सड़क। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद के वाजिदपुर दक्षिणी वार्ड में बिना एनओसी के 34.93 लाख रुपये की लागत से करीब छह माह पहले बनी इंटरलॉकिंग सड़क की खोदाई कर दी। मामले में मंगलवार को नगर पालिका ने लाइनबाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिर भी गैस पाइपलाइन डालने का काम नहीं रुका। वाजिदपुर तिराहे से सेंट थॉमस कॉलेज के सामने से आशादीप इलेक्ट्रॉनिक्स होते हुए अवधेश श्रीवास्तव के मकान तक नाली और इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित/मलिन बस्ती विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए इस कार्य की लंबाई 450 मीटर है। इसके निर्माण पर 34 लाख 93 हजार रुपये खर्च हुए हैं। शिलापट्ट के अनुसार पांच जुलाई 2025 को इसका शिलान्यास हुआ था। कार्यदायी संस्था जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) है। आरोप है कि सड़क निर्माण पूरा होने के करीब छह महीने बाद इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड प्रथम तल, 478 सिविल कोर्ट रोड, मियापुर की ओर से गैस पाइपलाइन डालने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क को कई स्थानों पर खोद दिया गया। कार्यदायी संस्था की ओर से आरोप लगाया गया है कि सड़क की खोदाई से पहले आवश्यक एनओसी नहीं ली गई थी। मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह प्राथमिकी कार्यदायी संस्था डूडा की ओर से दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें