फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में लागू होगा जौनपुर का वरासत मॉडल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम ने सराहा 

Sun, 27 Sep 2020 10:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भू स्वामी की मौत पर अभिलेखों में वारिसों के नाम दर्ज करने का जौनपुर मॉडल अब पूरे प्रदेश में लागू होगा। रविवार को रात में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कानून व्यवस्था और कोविड-19 की समीक्षा के दौरान जौनपुर के वरासत मॉडल की सराहना करते हुए सीएम ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्देश दिया है। हर जिले में इस अभियान की प्रस्तुति भी दी जाएगी। उन्होंने भूमि विवादों के निस्तारण और पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाने में इस मॉडल को बेहद उपयोगी करार दिया है। 

विज्ञापन


जौनपुर में भूमि विवाद के मामले बड़ी संख्या में है। इसके पीछे मुख्य कारण वारिसों का नाम भूमि पर समय से दर्ज न हो पाना भी रहा है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिले में कार्यभार संभालते ही वरासत के मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।

अक्तूबर से दिसंबर तक अभियान के दौरान 15770 कृषक मृतक तस्दीक हुए थे, जिनके 45215 वारिसो के नाम खतौनी में दर्ज करके कंप्यूटर पर चढ़ाकर कंप्यूटराइज्ड खतौनी निकालकर उनके घरों पर जाकर उपलब्ध कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि का मालिकाना हक मिलने से वह शासन की विभिन्न योजनाओं के भी पात्र हो गए। लिहाज़ा उन्हें योजनाओं से भी लाभान्वित कराया गया। इस अभियान का असर रहा कि भूमि विवाद के मामले तो निपटे ही सरकारी योजनाएं भी पात्रों तक पहुंची। इसके दूसरे चरण का अभियान भी सितंबर में शुरू किया गया है।

शनिवार को जिले में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान डीएम ने इस मॉडल की प्रस्तुति दी थी, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा। रविवार की रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सीएम ने वरासत के जौनपुर मॉडल की चर्चा करते हुए इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्देश दिया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने इसका श्रेय इस कार्य में लगे सभी राजस्व लेखपालों, कानूनगो, तहसीलदार व एसडीएम को दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें