गौराबादशाहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गौराबादशाहपुर ने रविवार को कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें इलाके के विभिन्न स्कूलों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 61 मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान अतिथियों ने मेधावियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि शिक्षा के बदौलत ही सफलता की मंजिल पाई जा सकती है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा की प्रतिभाओं का सदैव सम्मान होना चाहिए। नगर अध्यक्ष जौनपुर शहर घनश्याम साहू और नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर ने कहा कि मेधावियों को प्रोत्साहित कर के व्यापार मंडल ने सराहनीय कार्य किया है। अध्यक्षता मुमताज अहमद कासमी व संचालन अर्जुन राय ने किया है। इस दौरान संयोजक व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, महामंत्री मोहम्मद इकराम अंसारी, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, सुजीत जायसवाल, मौलाना दाऊद आलम, वीरेंद्र गुप्त, आतिश सोनकर आदि रहे।