खेल में महत्व विजय का नही बल्कि भाग लेने और संघर्ष करने का है। ये बातें बदलापुर के विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा नें कही।
वह मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर में जिला स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के तत्ववधान में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंनें कहा कि खेल से प्रतिभागियों को अपनी अन्तर्निहित शक्तियों की अभिव्यक्ति का अवसर मिलता है । खेल भाई चारा स्थापित करनें का सशक्त माध्यम है ।
उन्होंने प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के सफल आयोजन के लिए बदलापुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय,
महराजगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी गुलाब चन्द को 31 हजार रुपया तथा जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शोभा तिवारी को सभी प्रतिभागी बच्चियों में मिष्ठान वितरण के लिए 21 हजार रूपया नकद दिया।
विधायक ने जिले की उन कस्तूरबा विद्यालयों में फर्नीचर तथा पेय जल के लिए इन्डिया मार्का हैण्डपम्प देनें की घोषणा की जहां यह सुविधा उपलब्ध नही हैं । अध्यक्षता डिप्टी सीएमओ रामप्यारे तथा संचालन उमानाथ यादव नें किया ।
बीएसए परमहंस सिंह यादव ने विधायक को बैच लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल , महराजगंज के ब्लाक प्रमुख रमापति यादव,
विधानसभा बदलापुर के सपा अध्यक्ष महेन्द्र यादव, महासचिव दीना नाथ सिंह, शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, ब्लाक अध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिला स्काउट गाइड उमेश चतुर्वेदी , उमेश दुबे, उमेश मिश्रा, राय साहब यादव, राधा, बंदना सिंंह, दिनेश चौधरी, राधेश्याम आदि मौजूद थे ।