फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रेनों के ठहराव को लेकर चल रहा अनशन 5 दिन बाद खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा और सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर ब्लॉक परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने 13 जून से चल रहे आमरण अनशन को बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष ने जूस पिलाकर खत्म करा दिया। आश्वासन दिया कि मामले से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करा कर समाधान कराएंगे। धरना पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ साथी एवं क्षेत्र के लोगों से सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मिला। धरना पर बैठे लोगों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी दिनेश चंद से वार्ता कर क्षेत्रवासियों की समस्या से अवगत कराया और समाधान कराने की मांग की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य एवं पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि ट्रेनों की ठहराव की समस्या के लिए आपके मांग पत्र से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराते हुए समस्या के समाधान कराया जाएगा। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्याम बहादुर पाल ने भी मांगपत्र लेकर विभागीय स्तर पर इस समस्या का समाधान कराया जाने की बात कही। आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ साथी एवं क्षेत्र वासियों ने बताया कि बक्शा एवं सराय हरखुपुर रेलवे स्टेशन से 70 गांव जुड़े हैं। इसकी आबादी एक लाख है। 10 प्रमुख बाजार हैं। ऐसे में बक्शा रेलवे स्टेशन पर शटल ‘’वरुणा’’ एक्सप्रेस ट्रेन एवं मेमो एक्सप्रेस का ठहराव तथा सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर फरक्का गंगा जमुना एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आवश्यक है। डीएम के निर्देश पर बीडीओ बक्सा ब्लॉक ने पहुंच कर सामाजिक कार्यकर्ता से मांग पत्र लेकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ साथी ने कहा कि 3 महीने में यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम फिर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राज बहादुर यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, जिला सचिव गुलाब यादव रीठी, प्रदीप पाल आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें