फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड्स के जवानों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ 

Sat, 06 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करते हुए कलेक्ट्रेट में हवन-पूजन करते होमगार्ड्स।
विज्ञापन
नियमित किए जाने और वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलित होमगार्ड्स जवानों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। आंदोलित होमगार्डों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ और हवन किया। चेतावनी दी कि उनकी मांग जबतक पूरी नहीं की जाएगी तबतक वे काम पर नहीं लौटेंगे और आंदोलन को जारी रखेंगे।   कलेक्ट्रेट में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शेषमणि यादव ने कहा कि उनसे सिपाही के बराबर काम लिया जाता है लेकिन मानदेय मामूली दिया जाता है। नियमित रूप से उनकी ड्यूाटी भी नहीं लगाई जाती।
विज्ञापन

  इन समस्याओं को लेकर पूर्व में भी मांग उठाई गई थी लेकिन होमगार्ड्स मुख्यालय उनकी मांग को सरकार तक नहीं पहुंचाया। यहां धरने में शामिल होमगार्ड्स के जवानों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी समस्या का निदान करना चाहती है लेकिन उनके विभाग के अधिकारी ही नहीं चाहते हैं कि उनकी ड्यूटी बढ़ाई जाए
  और अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जाए।  वक्ताओं ने कहा कि होमगार्डों की हालत ऐसी हो गई है कि वे मानदेय से परिवार का पेट भी नहीं भर सकते बच्चों की पढ़ाई लिखाई तो दूर की बात है। संचालन उदयराज पाल ने किया।
विज्ञापन

  केराकत: होमगार्ड्स के जवान पांचवें दिन भी ड्यूटी का बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सभा की। इस मौके पर शिवबचन यादव, रामअधार, अमरदेव, भगवानदास, सुजीत, शिवपूजन, शिवबचन, उदय प्रताप, शियाराम, जय प्रकाश, संतोष आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें