फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महाराणा प्रताप की वीरगाथा से मिलती रहेगी प्रेरणा

विज्ञापन
कालीचाबाद में स्थापित महाराणा प्रताप पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते महाराष्ट्र के पूर्व ग
विज्ञापन
जौनपुर। राजपूत सेवा समिति ने महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर नगर के कालीचाबाद में स्थापित राणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और वीरता की गाथा से प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने राष्ट्र के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने त्याग, बलिदान और वीरता का आदर्श स्थापित किया। भारतीय इतिहास में कुछ नाम ऐसे हैं, जो केवल शासक नहीं बल्कि विचार बन जाते हैं। ऐसा ही एक नाम है महाराणा प्रताप का। वह केवल मेवाड़ के राजा नहीं थे, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और आत्मसम्मान की जीवंत मिसाल थे। जब अधिकांश राजपूत शासक मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार कर चुके थे, तब महाराणा प्रताप ने घास की रोटियां खाकर, जंगलों में रहकर भी गुलामी को ठुकरा दिया। इस अवसर पर शशि मोहन सिंह क्षेम, अजीत सिंह, डाॅ. सिद्धार्थ सिंह, सर्वेश सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. नवाब सिंह, श्याम राज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें