फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमजीवी विस्फोट कांड की सुनवाई आज  

Tue, 23 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के आतंकी आरोपी ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई के मामले में सुनवाई 23 अगस्त को एडीजे प्रथम बुधिराम यादव की अदालत   में होगी। 28 जुलाई 2005 की शाम सवा पांच बजे पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की साधारण बोगी में हरपालगंज रेलवे स्टेशन के समीप हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास विस्फोट हुआ था। 
विज्ञापन

   
इस घटना में 12 यात्रियों की मौत और 18 घायल हो गए थे। इस मामले में आतंकी आरोपी मोहम्मद आलमगीर उर्फ रोनी को  फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। जबकि इसी मामले के दो अन्य आतंकी आरोपी हीलाल उर्फ हिलालुद्दीन व नफीकुल विश्वास अन्य मामले में विचारण के लिए हैदराबाद की जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें