फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के लिए लोगों का हंगामा, कुर्सियां तोड़ीं

Sat, 27 Dec 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर न मिलने से खफा उपभोक्ताओं के सब्र का बांध शुक्रवार को जवाब दे गया। नाराज उपभोक्ताओं ने खुटहन स्थित भारत गैस एजेंसी पर जमकर हंगामा मचाया।
विज्ञापन


इस दौरान भीड़ ने तोड़फोड़ भी की। उपभोक्ताओं के तेवर देखकर गोदाम पर मौजूद कर्मचारी ताला लगाकर भाग गए। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें तीन महीने से सिलेंडर नहीं मिल रहा है।

जबकि चहेतों को सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाता है। खुटहन स्थित मैहर भारत गैस एजेंसी पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। एजेंसी मालिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एजेंसी संचालक पर आरोप लगाया कि
विज्ञापन


 उपभोक्ताओं को महीनों बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जा रही है। नाराज उपभोक्ता खाली सिलेंडर रखकर नारेबाजी करने लगे। इससे एजेंसी पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

मैदास पट्टी निवासी महेंद्र यादव, साफिया, जुबैदा, मदन सोनी, तारा देवी समेत तमाम लोगों ने आरोप लगाया कि दर्जनों ग्राहकों से कनेक्शन के नाम पर आठ-आठ हजार रुपये गत जून माह में ही जमा करा लिए गए, लेकिन आज

 तक कनेक्शन की रसीद और पासबुक उन्हें नहीं दिया गया। बुकिंग कराने के दो-तीन माह तक गणेश परिक्रमा कराई जाती है। इसके बाद सिलेंडर मुहैया कराया जाता है।

मौके पर मौजूद अशोक, मीना, दिनेश, बसंत लाल, पिंटू, अनिल, महेंद्र, रेहाना, मुमताज, राम नयन, आरती आदि ने आरोप लगाया कि मोबाइल से बुकिंग कराने के बाद डिलीवरी का मैसेज आ जाता है, लेकिन एजेंसी पर जाने पर खाली

 हाथ लौटा दिया जाता है। नारेबाजी कर रहे उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर रखी कुर्सी तोड़ दी। काफी देर तक चले हंगामे को मौके पर पहुंचे इलाके के कुछ संभ्रांतजनों ने समझाकर शांत कराया। हालात बिगड़ते देख एजेंसी के कर्मचारी ताला बंद कर फरार हो गए। दोपहर बाद गोदाम का ताला खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें