फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर तक आ रहे ठेले, बस नकदी की दिक्कत

विज्ञापन
1- सामान्य दिनों में शहर का सबसे व्यस्त रहने वाला बाजार ओलन्दगंज आज कोरोना लॉकडाउन के चलते सूनसान ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। हॉट स्पॉट वाले इलाकों में लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। दरवाजे तक सब्जी, राशन पहुंचना शुरू हो गया तो अब लोगों को नकदी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण बैंक में खाता होने के कारण उन्हें डाकघर से घर तक पैसे पहुंचने की व्यवस्था लाभ भी नहीं मिल पा रहा। पैसे के अभाव में जरूरी सामानों की खरीदारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कोरोना का मरीज मिलने के कारण शहर के फिरोसेपुर, बड़ी मस्जिद और लाल दरवाजा क्षेत्र को हॉट स्पॉट के रुप में चिह्नित कर सील कर दिया गया है। इन इलाकों में किसी के भी प्रवेश और बाहर निकलने पर पाबंदी है। लोग आकस्मिक स्थिति में भी अफसरों की अनुमति लेकर ही कहीं आ-जा सकते हैं। प्रशासन ने लोगों को डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से घर-घर तक राशन, दूध, सब्जी पहुंचाने की व्यवस्था की है। इन सामानों को भी घर के बाहर आकर ही खरीदारी करनी है। मोहल्ले में स्थित बैंक, एटीएम बंद हैं। करीब एक सप्ताह से लॉक डाउन के कारण लोगों पास मौजूद नकदी खत्म हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनके खाते ग्रामीण बैंक में हैं। डाकघर से सिर्फ उन्हीं को घर बैठे पैसे मिल सकते हैं, जो राष्ट्रीयकृत बैंकों के ग्राहक हैं। मोहल्ले के लोग पैसे के अभाव में जरूरी सामान खरीदने से वंचित हो रहे हैं। उन्हें दूसरों से उधार लेने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें