फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कांवड़ियों का जत्था देवघर जाने के लिए हुआ रवाना

विज्ञापन
सिंगरामऊ क्षेत्र के रतासी से देवघर के लिए रवाना होता कावड़ियों का जत्था। संवाद
विज्ञापन
सिंगरामऊ। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति में कांवड़ यात्रा का क्रम जारी है। बुधवार को रतासी चौराहे से विभिन्न ग्राम पंचायतों के कांवड़ियों का जत्था देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवड़िये गंगा-गोमती नदी से पवित्र जल लेकर देवघर पहुंचेंगे। उसी जल से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा पर रवाना होने से पहले चंद्र प्रकाश मौर्य सहित सभी कांवड़ियों को श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों ने शिव नाम अंकित भगवा वस्त्र वितरित किया। कांवड़ियों ने अपने बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रेम जायसवाल, गुलाब मौर्य, वीरेंद्र मौर्य, सुनील सिंह, समर्सिबल तिवारी, अरविंद उपाध्याय बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने कांवड़ियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। रवाना होते समय पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें