फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई जंक्शन पर गंदगी देख भड़के एडीआरएम

विज्ञापन
जंघई जंक्शन का निरीक्षण करते एडीआरएम बृजेश कुमार यादव । संवाद
विज्ञापन
मीरगंज। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) बृजेश कुमार यादव ने जंघई जंक्शन पर निरीक्षण किया। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वाटर बूथ के आसपास फैली गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिए। एडीआरएम बुधवार की दोपहर 1:40 बजे सारनाथ एक्सप्रेस से जंघई जंक्शन पहुंचे। करीब दो घंटे तक चले सघन निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो, तीन और सर्कुलेटिंग एरिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्लेटफॉर्म एक पर गड्ढा देखकर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को ठीक कराने के निर्देश दिए। वहीं, प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया में हो रहे जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए भी मातहतों को निर्देशित किया। उन्होंने सामान्य यात्री प्रतीक्षालय व महिला प्रतीक्षालय की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता पर उन्होंने वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) को व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीआरएम बृजेश कुमार यादव ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अमृत भारत योजना के लंबित कार्यों को गति देना है। अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कर समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए स्टेशन पर जल्द ही कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह, सीएमआई आनंद श्रीवास्तव सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें