फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दूल्हों की हसरत अधूरी, बिन दुल्हन लाैटी बरात

विज्ञापन
कचगांव-राजेपुर के कजरहवा पोखरे पर में गाजे बाजे के साथ बारात लेकर आया दूल्हा
विज्ञापन
सिरकोनी। कजरहवा पोखरे पर बुधवार को आयोजित होने वाले वार्षिक मेले में हर साल की तरह इस साल भी कचगांव-राजेपुर के दूल्हों की दुल्हन की आस अधूरी रह गई। कजरी लोकगीत के दंगल और वाक युद्ध के बीच दोनों पक्षों के दूल्हों और बरातियों को बिना दुल्हन के ही निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे को गालियों से नवाजा। मेले में लगभग चार बजे राजेपुर गांव की ओर से दूल्हे रवि सोनकर के नेतृत्व में बरात गाजे-बाजे के साथ पोखरे के पूर्वी तट पर पहुंची। इसके कुछ ही देर बाद कचगांव की ओर से दूल्हे पिंटू सोनकर, करिया, रहीस, राजेश राजभर और पुचुन राजभर अपने सहयोगियों के साथ घोड़ों और रथों पर सवार होकर पहुंचे। डीजे, भांगड़ा और बैंडबाजों की धुन पर बराती थिरक रहे थे। पोखरे के पश्चिमी तट पर करगांव के दूल्हे अपने सहयोगियों और पंडितों के साथ एकत्रित हुए। इसके बाद मेले का मुख्य आकर्षण, कजरी लोकगीत का दंगल और वाक युद्ध शुरू हुआ।
इस वाक युद्ध में दोनों पक्षों ने दुल्हन की मांग करते हुए एक-दूसरे को गालियों से नवाजा। मेले में जीजा, साला, साली, दुल्हन और दूल्हा जैसे रिश्तों से जुड़ी मीठी गालियां सुनने को मिलीं। दिन भर चली इस रस्म के बाद शाम होते-होते दोनों पक्षों की दुल्हन की मांग अधूरी रह गई और दोनों गांवों के लोग निराश होकर अपने-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें