फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मौसम का उतार-चढ़ाव बदलाव से खांसी और गले में बढ़ रहा खराश

विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए ओपीडी में अपनी का इंतजार करते मरीज।संवाद
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से सर्दी, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल और जिले के सीएचसी शाहगंज और केराकत और पीएचसी पर मंगलवार को बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए 1123 मरीजों ने इलाज कराया। पैथोलॉजी में जांच कराने और रिपोर्ट लेने के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद तक पर्ची बनवाने के लिए काउंटर पर भीड़ लगी रही। डॉक्टरों की मानें तो बारिश के कारण मौसम में हर दिन बदलाव से लोगों को सर्दी जुकाम और बुखार हो रहा है। कुछ लोगों में खांसी और गले में दर्द की भी शिकायत मिल रही है। मौसम गर्म होने के बाद 4 से 5 दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। डॉ. अशोक यादव ने बताया कि वायरस संक्रमण के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। सावधानी बरतें और खानपान के साथ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
ये लक्षण दिखें तो कराएं जांच
बुखार, सर्दी-जुकाम और नाक बहना
लगातार खांसी आना, गले में खराश
सिरदर्द और बदन दर्द अत्यधिक कमजोरी
ये हैं बचाव के उपाय
ताजा और गर्म भोजन का सेवन करें
बारिश में भीगने से बचें, भीगने पर तुरंत नहाएं
कपड़े बदल लें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें
तेज बुखार या गंभीर लक्षण होने पर खुद दवा लेने से बचें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें