फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग मेें दूल्हे के पिता को लगी गोली

Thu, 24 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोजौनपुर।
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
इलाके से सटे इलाहाबाद जिले के सरायममरेज थाने के जंघई पुलिस चौकी के चौका गांव में बुधवार की रात आयी बारात में हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पिता को गोली लगने से अफरातफरी मच गई। दूल्हे के घायल पिता कृपा शंकर पांडेय (60) को इलाज के लिए मछलीशहर ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर वाराणसी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मीरगंज थाना के चौकी खुर्द गांव से बारात सरायममरेज के चौका गांव गई थी जहां द्वारपूजा के बाद बाराती खाना खाने लगे। उधर दूल्हा-दुल्हन शादी करने के लिए मंडम में बैठ गए। इसी दौरान दूल्हे के रिश्तेदारों ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग के दौरान एक गोली दूल्हे के पिता कृपा शंकर पांडेय के पेट में जा लगी, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद बारात में भगदड़ मच गई। उन्हें आनन-फानन में मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जौनपुर के लिए रेफर कर दिया, हालत खराब होने पर डाक्टरंों ने वाराणसी रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।

उधर रात में ही आनन-फानन में शादी कराकर दुल्हन को विदा करा दिया गया। जंघई चौकी इंचार्ज पवन कुमार का कहना है उन्हें भी गोली चलने की सूचना मिली तो मौके पर गए लेकिन वहां कोई मिला नहीं। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें