फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरत मिलाप में चारों भाइयों की निकली भव्य झांकी

विज्ञापन
ओलन्दगंज में पंडित जी भरत मिलाप में बैठे चारो भाई व सीता जी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पंडित जी रामलीला समिति का ऐतिहासिक भरत मिलाप शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। नगर भर में सजधज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भोर में चारों भाइयों का मिलन हुआ तो लोग भावुक हो गए।
विज्ञापन

शोभायात्रा उद्घाटन एडीएम रामप्रकाश ने किया। अहियापुर मोड़ पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने विधिवत पूजन अर्चन कर नारियल फोड़कर लाग एवं झांकियों को हरी झंडी दिखाई। जुलूस में भरत, शत्रुघ्न का रथ ओलंदगंज पहुंचा तो पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। हाथी, घोड़े, बैंड बाजे के साथ-साथ आकर्षक झांकियों को देखने के लिए भीड़ लगी रही। भोर जब तक राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का मिलन होने के बाद भरत मिलाप का समापन हुआ। कोतवाली चौराहे पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था।
राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय घोषित किए गए लाग एवं झांकियों को पुरस्कृत किया। सुभाष कसेरा जौनपुर की लाग को प्रथम तथा हर्द्ध सोनकर को द्वितीय एवं शीतल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वाराणसी की दयाराम सोनकर की लाग को प्रथम तथा द्वितीय एवं संतोष प्रजापति के लाग को तृतीय पुरस्कार मिला। गेट सजावट में प्रथम पुरस्कार सब्जी मंडी मां काली मंदिर, द्वितीय पुरस्कार कोतवाली चौराहा, तृतीय पुरस्कार चहारसू चौराहा को दिया गया। रोड लाइट की सजावट अहियापुर को प्रथम, सब्जी मंडी से कोतवाली को द्वितीय एवं कोतवाली से राजपूत कोठी को तृतीय घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में महिला आयोग उत्तर प्रदेश सदस्य शशि मौर्या, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, समाज सेविका संगीता अग्रवाल भी शामिल रही। रोड लाइट एवं गेट के निर्णायक मंडल में हरिद्वारी प्रताप विश्वकर्मा एडवोकेट, शिव राम साहू शामिल रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष रमेश सेठ ने आभार व्यक्त किया।

ओलन्दगंज में भरत मिलाप के दौरान निकाली गई आकर्षक झांकी। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें