पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने शासन को पत्र भेज कर विवि परिसर में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की मांग की। राज्यपाल और बिजली विभाग के एमडी को भी पत्र लिखकर 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने
की मांग की है। बिजली की अनियमितता के कारण छात्रों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। खासकर विज्ञान वर्ग के छात्रों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी रही है। छात्र और कर्मचारियों ने इससे पहले कई बार बिजली को लेकर आंदोलन किया
था लेकिन आज भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। सीएम को भेजे गए पत्र में कुलपति कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि बिजली नहीं मिलने से विज्ञान के छात्रों को प्रैक्टिकल कराने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
इंजीनियरिंग संस्थान में बिजली के बिना कोई काम ही नहीं होने वाला है। बिजली की अनियमितता से कोई भी प्रैक्टिकल करा पाना संभव नहीं हो रहा है। स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय में भी नेट का प्रयोग करने के लिए बिजली की जरूरत होती
है। बिजली नहीं मिलने पर छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इससे पहले भी परिसर के छात्र और कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के सामने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया था। जिसमें जिला प्रशासन ने विश्वविद्यालय के 12 कर्मचारियों के
खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। छात्रों और कर्मचारियों के आंदोलन के बाद भी परिसर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परिसर की बिजली अगल से आपूर्ति की जाए और 24 घंटे बिजली मिले। ताकि छात्रों को किसी तरह की दिक्कत न हो।