फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सद्भावना क्लब ने 165 मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सद्भावना क्लब की ओर से सम्मानित किए गए मेधावी छात्र-छात्राएं। क्लब
विज्ञापन
जौनपुर। सद्भावना क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्या की अध्यक्षता में रविवार को शिया इंटर कॉलेज मंडी नसीब खां में 31वां मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 165 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। रिया एवं सुप्रिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्या एवं क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। डॉ. अलमदार नज़र ने सद्भावना क्लब की स्थापना, उद्देश्यों एवं सामाजिक गतिविधियों का परिचय प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. एए जाफरी तथा विशिष्ट अतिथि सैयद नजमुल हसन नजमी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव, श्रावण साहू, नरसिंह अवतार जायसवाल, मधुसूदन बैंकर, आशीष साहू आदि रहे। हर्ष माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया। संचालन हफीज़ शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें