फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सचिन वर्मा बने स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष, 95 मतों से जीते

विज्ञापन
शाहगंज सचिन वर्मा बने स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष, 95 मतों से जीते अध्यक्ष सचिन वर्मा। संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। स्वर्णकार समाज नगर इकाई के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में सचिन वर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील सेठ बागी को 95 मतों के अंतर से पराजित किया। अध्यक्ष पद के लिए कुल 343 सदस्यों ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी जनमेजय सेठ ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सचिन वर्मा, कृष्णकांत सोनी और सुशील सेठ बागी मैदान में थे। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गिनती कराई गई। इसमें सचिन वर्मा को 179 व सुशील सेठ बागी को 84 मत मिले, सचिन वर्मा ने सुशील सेठ बागी को 95 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। मतदान को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह रहा। निर्धारित समय के दौरान बड़ी संख्या में सदस्य मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी के मुताबिक पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक सुभाष गिरी पुलिसकर्मियों के साथ मतदान केंद्र पर मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें