गोमती नदी के घाट पर पानी में खड़े होकर सेल्फी लेते लोग। संवाद
जौनपुर। वाराणसी-गाजीपुर में बढ़ी गंगा का दबाव अब जिले में गोमती नदी पर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को आपदा विभाग की ओर से जारी जलस्तर के अनुसार गोमती नदी ने चेतावनी बिंदु पार कर दिया है। जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 60 सेंटीमीटर नीचे है। वर्तमान जलस्तर 69.40 मीटर है।
बड़ी संख्या में बच्चे सेल्फी लेने के लिए और जलक्रीड़ा करने के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं। मंगलवार की खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। केराकत क्षेत्र में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा है। एसडीएम केराकत अखिलेश कुमार सिंह ने चंदवक घाट और नदी किनारे स्थित बलुई गांव का दौरा करके हालात का जायजा लिया। घाट के किनारे बने मकानों की नींव तक पानी पहुंच गया है।