फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती के तीनों पुलों के बीच के घाट पक्के होंगे

Thu, 06 Apr 2017 12:47 AM IST
jaunpur hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी एजेंडे पर अमल शुरू कर दिया है। चुनावी वादे को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। जनता की समस्याओं  का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण होगा। अधिकारियों को अपनी कार्य संस्कृति बदलनी होगी। शासन की मंशा के अनुरूप कार्यो को पूरा करने में हीलाहवाली हुई तो उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।साथ ही आश्वस्त किया कि गोमती के तीनों पुलों के बीच के दोनों घाट पक्के किए जाएंगे।
विज्ञापन

 मंत्री बनने के बाद पहली बार वह बुधवार को  डाक बंग्ला में पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि सरकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का खाका तैयार कर चुकी है। जिस पर अमल शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि जून तक प्रदेश की सड़कें  गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी हो चुका है। शहर से लेकर गांव को स्वच्छ करने के लिए अभियान चल रहा है। गोमती नदी पर तीनों पुलों के बीच नदी के दोनों घाट पक्के  किए जाएंगे। पेड़ लगाने के साथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
शहर को रात के प्रकाश उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका को निर्देश दे दिया गया है। बड़े जेनरेटर की व्यवस्था करे या फिर सोलर प्लांट लगाकर रात में प्रकाश की व्यवस्था कराएं। शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए कई स्थानों पर अंडर ग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था बनाने की पहल चल रही है ताकि जाम की समस्या से लोगों को जूझना ने पड़े। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है कि वह पुरानी मानसिकता को बदल डाले। कुछ बदलाव दिखने लगा है। जो नहीं सुधरते हैं उनके लिए व्यवस्था की जाएगी। स्लाटर हाउस, फसल बीमा, किसानों का ऋण माफी पर सरकार ने अपना नजरिया साफ कर दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह, अशोक श्रीवास्तव, डा. सूर्य प्रकाश सिंह, डा. दिनेश सिंह बब्बू, डा. राजवीर सिंह, राजेश श्रीवास्तव, पुष्पराज सिंह, हरिश्चंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें