फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9291 किसानों को नहीं मिल पाया मुआवजा

Thu, 06 Apr 2017 12:44 AM IST
jaunpur hindi news
विज्ञापन
किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी - आजमगढ़ हाईवे एनएच 233 और वाराणसी- लखनऊ एनएच 256 पर फोरलेन निर्माण के लिए किसानों की जो भूमि अधिग्रहित की गई हैं। उसमें 9291 किसानों को अभी तक चार अरब 26 करोड़ 98 लाख 82 हजार 998 रुपया मुआवजा की धनराशि नहीं मिल पाई है। जबकि हाइवे निर्माण में आने वाली सभी किसानों के अधिग्रहित भूमि का मुआवजा देने के लिए आठ अरब 27 करोड़ 82 लाख 90 हजार 717 रुपये की धनराशि  उपलब्ध है।
विज्ञापन

 वाराणसी -आजमगढ़ और वाराणसी- लखनऊ हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए भूमि को अधिग्रहित करने का कार्य किया गया। इस दौरान वाराणसी-आजमगढ़ हाइवे पर केराकत तहसील के 20 गावों में से 11 गावों के 3497 किसानों की 26.2386 हेक्टेयर भूमि और वाराणसी- लखनऊ हाईवे पर सदर, बदलापुर व केराकत तहसील के 14015 किसानों की कुल लगभग 252.24 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है।
 भूमि का मुआवजा देने के लिए कुल आठ अरब 27 करोड 82 लाख का मुआवजा किसानों को दिया जाना था। यह धनराशि भी जिला मुख्यालय पर आ गई है। लेकिन अभी तक 8221 किसानों को ही मुआवजा दिया गया है। इन किसानों को चार अरब 84 लाख सात हजार 719 रुपये वितरित की गई है। अभी भी 9291 किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाई है। यह किसान अभी भी मुआवजे मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें